फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: मंत्री ने की समीक्षा बैठक, हल्द्वानी के 22 पार्कों की बदलेगी सूरत, पार्किंग का काम तेज

Fri, 22 Nov 2024 10:41 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

बैठक में मंत्री ने कहा, प्राधिकरण के तहत 17 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जा रहे हैं। हल्द्वानी के 22 पार्कों के जीर्णोद्धार होगा, जिसमें से पहले फेज में आठ पार्कों की डीपीआर तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी शहर के 22 पार्कों की सूरत बदलेगी। नैनीताल शहर में पार्किंग निर्माण का काम तेज होगा। शुक्रवार को शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक में तेजी से काम करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


बैठक में मंत्री ने कहा, प्राधिकरण के तहत 17 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जा रहे हैं। हल्द्वानी के 22 पार्कों के जीर्णोद्धार होगा, जिसमें से पहले फेज में आठ पार्कों की डीपीआर तैयार की जाएगी। 12 पार्किंग स्थल बनाए जा रहे हैं। हल्द्वानी में ठंडी सड़क के समीप लगभग चार करोड़ 13 लाख की लागत से पार्किंग का निर्माण कार्य, गरमपानी के समीप लगभग दो करोड़ 51 लाख की लागत से 70 वाहनों की क्षमता के पार्किंग स्थल का निर्माण हो चुका है।

Dehradun: ओएनजीसी चौक हादसा... घटना के बाद नंबर प्लेट उखाड़कर ले गया था चालक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन


साथ ही रेस्टोरेंट, सिंधी चौक के समीप 22 लाख की लागत से 26 वाहनों की क्षमता की पार्किंग, कलक्ट्रेट, नैनीताल के समीप 12 करोड़ 69 लाख की लागत से 192 वाहनों की क्षमता के पार्किंग स्थल का निर्माण कार्य और सातताल के समीप दो करोड़ की लागत से 70 वाहनों की क्षमता वाले पार्किंग स्थल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।
कहा, नैनीताल में सैलानियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला विकास प्राधिकरण नए पार्किंग स्थलों के निर्माण पर कार्य कर रहा है। कहा, हल्द्वानी के अंतर्गत आवासीय प्रोजेक्ट के कार्य भी किए जाएं। इसके लिए भूमि की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


नक्शे 15 दिन में पास करने के निर्देश
मंत्री ने निर्देश दिए कि आवासीय भवनों के 15 दिन और व्यावसायिक भवनों के नक्शों को एक माह के भीतर स्वीकृति दी जाए। कहा, नक्शों पर आपत्ति एक ही बार लगाई जाए। लोगों को अनावश्यक परेशान न होना पड़े। मानचित्र की स्वीकृति के लिए विभिन्न विभागों से एनओसी प्राप्त करने में लगने वाली समयावधि के लिए संबंधित विभागों से चर्चा की जाएगी। इस मौके पर सचिव विजय नाथ शुक्ल, मुख्य वित्त अधिकारी ऋचांशु शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें