गुजरात में पाया जाता है बब्बर शेर
बब्बर शेर (एशियाई शेर) मुख्य रूप से भारत के गुजरात राज्य के गिर राष्ट्रीय उद्यान और उसके आसपास के क्षेत्रों, जैसे अमरेली जिले में पाए जाते हैं। यह एशियाई शेरों का दुनिया में एकमात्र निवास स्थान है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, गुजरात से इतनी दूर उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में पहुंचने की संभावना न के बराबर है। फिर भी वीडियो व फाेटो को गंभीरता से लिया जा रहा है।
माला गांव में बब्बर शेर संबंधी फोटो और वीडियो की जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकता है।
- सुधीर कुमार, एसडीओ लैंसडाउन वन प्रभाग