फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार का खौफ: ग्रामीणों ने दहशत में काटी पूरी रात, पिंजरे में नहीं फंसा महिला को मारने वाला गुलदार

Wed, 20 Jul 2022 07:59 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज ऐजेंसी, दुगड्डा/कोटद्वार

सार

दुगड्डा के रेंज अधिकारी डीएन ध्यानी ने बताया कि मंगलवार देर शाम ही वन विभाग ने घटनास्थल पर पिंजरा लगा दिया था और मौके पर दो कैमरा ट्रेप भी लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
गुलदार पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटद्वार के दुगड्डा के गोदी बड़ी गांव में गुलदार के हमले में महिला की मौत के बाद लोगों ने पूरी रात दहशत के बीच गुजारी। हमलावर गुलदार पूरी रात घटनास्थल और मृतका के घर के आसपास भटकता रहा लेकिन पिंजरे में नहीं फंस सका। वन विभाग ने पिंजरे के साथ ही घटनास्थल के आसपास दो कैमरा ट्रेप भी लगाए हैं। वहीं डीएफओ ने मृतका के पति को वन श्रमिक के रूप में नौकरी देने पर सहमति जताई है। 

विज्ञापन


खौफ: श्रीनगर में बहुउद्देश्यीय पार्क के बाथरूम में घुसा गुलदार, दरवाजा खोलते ही युवक के उड़ गए होश, देखें तस्वीरें

दुगड्डा के रेंज अधिकारी डीएन ध्यानी ने बताया कि मंगलवार देर शाम ही वन विभाग ने घटनास्थल पर पिंजरा लगा दिया था और मौके पर दो कैमरा ट्रेप भी लगा दिए गए हैं। ग्रामीणों ने वन कर्मियों को बताया कि पूरी रात हमलावर गुलदार पिंजरे और सौ मीटर की दूरी पर स्थित मृतका के घर के आसपास चहलकदमी करता रहा, जिससे ग्रामीणों की रात दहशत के बीच गुजरी। परिजन चंद्रप्रकाश ध्यानी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव ले जाया गया था और बुधवार सुबह कोटद्वार के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


गांव में हुई सभा में ग्रामीणों ने वन विभाग से हमलावर गुलदार को आदमखोर घोषित कर मारने की मांग की। कहा कि घटना की पुनरावृत्ति होने पर वे उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। परिजनों ने बताया कि डीएफओ लैंसडौन दिनकर तिवारी ने मृतका के पति मनोज कुमार को वन श्रमिक के रूप में नौकरी देने पर सहमति जताई है। 
विज्ञापन


विस अध्यक्ष और यमकेश्वर विधायक ने जताई संवेदना
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी और यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने मुख्य वन संरक्षक सुशांत पटनायक और डीएफओ लैंसडौन को पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिलाने के साथ ही क्षेत्र में मानव वन्यजीव संघर्ष कम करने के लिए ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए। बुधवार दिन में गांव पहुंचीं यमकेश्वर की विधायक रेनू बिष्ट ने परिजनों को सांत्वना देते हुए क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने, गांव से लेकर बाजार तक पैदल रास्ते की झाड़ी कटवाने और मृतक आश्रित को मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें