फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri: जंगल में घास काट रही महिला पर गुलदार ने बोला हमला, जख्मी हालत में ऐसे बचाई अपनी जान

Wed, 06 Sep 2023 06:47 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी/लंबगांव

सार

घास काटते वक्त गुलदार ने गुड्डी देवी पर पीछे से हमला कर दिया। हमले में महिला के हाथ और पैर पर नाखून मारकर गहरे घाव कर दिए।
विज्ञापन
महिला पर गुलदार ने किया हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के टिहरी जिले के गांवों में गुलदार का हमला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को जंगल में घास काटने के दौरान गुलदार ने एक महिला को हमला कर जख्मी कर दिया। जान बचाने के लिए महिला ने गुलदार पर दरांती से वार किया, तब गुलदार भाग निकला। 

विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमंडीधार में उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई है। दूसरी ओर प्रतापनगर के भरपूरिया गांव में पिछले दो दिन से वन विभाग को आसपास कही गुलदार नहीं दिखाई दिया। ट्रैप कैमरे में भी गुलदार की लोकेशन ट्रेस नहीं हो पाई।

Uttarakhand News: जिला पंचायत अध्यक्ष की जांच की अंतिम रिपोर्ट पर अनापत्ति कोर्ट में स्वीकार, पढ़ें पूरा मामला
विज्ञापन

 

विज्ञापन

ढुंगमंसदार पट्टी के सेमा गांव की गुड्डी देवी (44) पत्नी बालकराम नौटियाल गांव से लगभग 500 मीटर दूर जंगल में घास लेने गई हुई थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे घास काटते वक्त गुलदार ने एकाएक गुड्डी देवी पर पीछे से हमला कर दिया। हमले में महिला के हाथ और पैर पर नाखून मारकर गहरे घाव कर दिए। जान बचाने के लिए महिला ने गुलदार पर दरांती से वार किया।

महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास घास काट रही अन्य महिलाओं ने शोर मचाया। तब गुलदार भाग निकला। पूर्व बीडीसी सदस्य विजयपाल रावत ने बताया कि घायल गुड्डी देवी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमंडीधार में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। सूचना पर वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जंगल में गश्त की, लेकिन गुलदार दिखाई नहीं दिया। 

बता दें कि 26 अगस्त रात को गुलदार ने भरपूरिया गावं में एक तीन साल के बच्चे को निवाला बनाया था। गुलदार को मार गिराने के लिए वन विभाग ने वहां शूटर तैनात किया है। रेंज अधिकारी मुकेश रतूड़ी ने बताया कि दो दिन से गुलदार भरपूरिया क्षेत्र में ही दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें