प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह गनीमत रही कि जिस समय वहां पर भूस्खलन हुआ। उस समय वहां से कोई वाहन नहीं जा रहा था, नहीं तो बड़ी दुघर्टना हो सकती थी।
जिला समन्वयक आपदा प्रबंधन विभाग जय पंवार ने बताया कि रतूड़ीसेरा में पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण दोनों ओर वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। मौके पर मशीनरी मौजूद है, भूस्खलन रूकते ही हाईवे खोलने का प्रयास किया जाएगा।