ट्रैक्टर रैली के दौरान भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा भी ट्रैक्टर पर सवार हुए। उन्होंने कुछ दूर ट्रैक्टर चलाकर किसानों का हमराह बनने की कोशिश की। वहीं दूसरी ओर प्रीत विहार में झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल की पत्नी वैजयंती माला ने भी कुछ दूर ट्रैक्टर की सवारी की।
रैली में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री एवं जिला प्रभारी कुलदीप कुमार, जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, विधायक आदेश चौहान, स्वामी यतीश्वरानन्द, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, देशराज कर्णवाल, सुरेश राठौर, प्रदीप बत्रा, संजय गुप्ता, दर्जाधारी सुशील चौहान, शिवालिक नगर पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा, जिला महामंत्री विकास तिवारी, मंडल महामंत्री मयंक गुप्ता, नागेंद्र राणा, सुरेश राठौर, योगेश चौहान, निपेंद्र चौधरी, देवी सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
रैली ऋषिकुल से शुरू होकर जटवाड़ा पुल पर हुई खत्म
भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं की किसान ट्रैक्टर रैली ऋषिकुल मैदान से शुरू होकर रानीपुर मोड़, शंकर आश्रम, ज्वालापुर ऊंचा पुल होकर जटवाड़ा पुल के पास संपन्न हुई। रैली में दर्जनों टैक्ट्ररों में सवार कार्यकर्ता शामिल रहे। ट्रैक्टर भाजपा के झंडे और बैनर से सजाए गए थे।
किसान आयोग के अध्यक्ष नहीं रहे मौजूद
राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष राकेश राजपूत भाजपा के किसान सम्मेलन और ट्रैक्टर रैली में शामिल नहीं हुए। वे किसान जागरूकता कार्यक्रम के तहत कुमाऊं मंडल के दौरे पर हैं।