फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या मामला, पीएचक्यू ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

Mon, 12 Jan 2026 11:33 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सुखवंत सिंह ने शुक्रवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो भी बनाई और एक सुसाइड नोट भी लिखा था। इसमें सुखवंत सिंह ने ऊधमसिंहनगर के आईटीआई थाना प्रभारी समेत कई कर्मचारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या के मामले में पुलिस मुख्यालय ने आईजी कुमाऊं रेंज को विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस प्रवक्ता एसके मीणा ने बताया कि इस मामले में 15 दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है। आईजी रेंज से कहा गया है कि इस पूरे घटनाक्रम में प्रत्येक तथ्य पर विस्तृत जांच की जाए।

विज्ञापन


Mussoorie: उत्तर प्रदेश के बस्ती से मसूरी घूमने आया था पर्यटक, होटल में तबीयत बिगड़ने से हुई मौत
विज्ञापन


बता दें कि सुखवंत सिंह ने शुक्रवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो भी बनाई और एक सुसाइड नोट भी लिखा था। इसमें सुखवंत सिंह ने ऊधमसिंहनगर के आईटीआई थाना प्रभारी समेत कई कर्मचारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इस प्रकरण में एसएसपी ऊधमसिंहनगर ने दो कर्मचारियों को निलंबित करने के साथ नौ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें