फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अब शनिवार को उत्तराखंड आएंगे कैलाश विजयवर्गीय, मिशन 2024 को लेकर होगी चर्चा

Fri, 14 Oct 2022 09:38 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

विजयवर्गीय पहले बूथ स्तर पर बैठक लेंगे। फिर वह लालकुआं विधानसभा के अंतर्गत गौजाजाली (पूर्वी मंडल) में बूथ बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय शनिवार को हल्द्वानी आएंगे। उनका शुक्रवार शाम हल्द्वानी पहुंचने का कार्यक्रम था। किसी कारणवश अब वह शनिवार को आएंगे।आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए उनके दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विजयवर्गीय पहले बूथ स्तर पर बैठक लेंगे। फिर वह लालकुआं विधानसभा के अंतर्गत गौजाजाली (पूर्वी मंडल) में बूथ बैठक में शामिल होंगे।

विज्ञापन


इसमें वह फीडबैक लेने के साथ कठिनाइयों को भी जानने का प्रयास करेंगे। इसके बाद कालाढूंगी विधानसभा के अंतर्गत पश्चिम मंडल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसमें भी संगठनात्मक बातचीत होगी। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने बताया कि इसके बाद प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसमें करीब 700 लोगों के शामिल होने का अनुमान है।

Uttarakhand:  मर्तोलिया के कंधे पर अब भर्तियों की जिम्मेदारी, कहा- आयोग पर खोया हुआ युवाओं का भरोसा लौटाऊंगा
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता से रायशुमारी कर सीएम के समक्ष रखेंगे योजनाएं : भगत
कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि सीएम का पद संभालने के बाद से पुष्कर सिंह धामी लगातार जनहितकारी फैसले ले रहे हैं। अब राज्य के सभी विधायकों से उनके क्षेत्र की दस महत्वाकांक्षी विकास योजनाओं की सूची मांग कर उन्होंने विकासपरक कार्यशैली का परिचय दिया है। वह स्वयं भी आम जनता से रायशुमारी कर अपनी विधानसभा के लिए लाभप्रद महत्वाकांक्षी योजनाओं को जल्द मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें