फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः अस्पताल के लिए अपने बलबूते जमीन की व्यवस्था करेगा जोशीमठ शंकराचार्य पीठ 

Sun, 14 Mar 2021 01:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

जोशीमठ में सौ बिस्तर का अस्पताल अब शंकराचार्य ज्त्योतिष पीठ अपने बलबूते बनाएगा। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से शनिवार को एक घंटा इंतजार होने के बाद भी म़ुलाकात न होने से मायूस स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने यह एलान किया है। 

विज्ञापन


नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मिलने के लिए लोग बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय में पहुंच रहे हैं। शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मुताबिक मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ओर से उन्हें शनिवार को दो बजे मिलने का समय दिया गया था।

एक घंटा इंतजार के बाद भी मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो पाई। जोशीमठ के लोगों को गंभीर बीमारी के उपचार के लिए देहरादून आना पड़ता है। इसी को देखते हुए पीठ की ओर से तय किया गया था कि जोशीमठ में सौ बिस्तर का अस्पताल बनाया जाए। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से इसके लिए जोशीमठ में सरकारी जमीन मांगी गई थी। लेकिन सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

 
अब नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से इस मामले में बात करने की कोशिश की गई थी। मुख्यमंत्री से समय न मिलने के बाद अब अपने स्तर पर जमीन की व्यवस्था की जाएगी। स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद के मुताबिक शायद नए मुख्यमंत्री की इच्छा नहीं है कि जोशीमठ में अस्पताल के लिए समय दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें