फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: गंगा में बहे हरियाणा के कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक, देवप्रयाग संगम में पैर फिसलने से हुआ हादसा

Thu, 29 Jun 2023 09:29 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग

सार

जगराज परिवार के साथ देवप्रयाग पहुंचे। यहां अलकनंदा व भागीरथी के संगम तट पर स्नान करते हुए एक पत्थर पर डांगी ने जैसे ही पैर रखा, तो उनका पैर फिसल गया और वह गंगा के तेज बहाव में बह गए।
विज्ञापन
गंगा में डूबे हरियाणा के कृषि विभाग में संयुक्त निदेशक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के देवप्रयाग संगम पर पैर फिसलने से हरियाणा के कृषि विभाग में संयुक्त निदेशक गंगा में बह गए। रेस्क्यू टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन

हरियाणा के कृषि विभाग में सेवारत और चंडीगढ़ निवासी संयुक्त निदेशक जगराज डांडी (54) अपनी पत्नी नीता व बेटी के साथ बीते बुधवार को ऋषिकेश घूमने आए थे।

Badrinath NH: भारी बारिश के बाद भूस्खलन से छिनका में हाईवे पर आया मलबा, रास्ते में फंसे करीब 8000 तीर्थयात्री

यहां से बृहस्पतिवार को जगराज परिवार के साथ देवप्रयाग पहुंचे। अलकनंदा व भागीरथी के संगम तट पर स्नान करते हुए एक पत्थर पर डांडी ने जैसे ही पैर रखा, तो उनका पैर फिसल गया और वह गंगा के तेज बहाव में बह गए। यह मंजर देख पत्नी व बेटी जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। पति को आंखों के सामने बहता देख नीता का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी घटना के बाद से ही सहमी हुई है।

विज्ञापन

संगम पर स्नान करने वाले लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद थाना देवप्रयाग पुलिस, जल पुलिस श्रीनगर, एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कीं, लेकिन देरशाम तक जगराज का कोई पता नहीं चल पाया। देवप्रयाग के प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि देहरादून से एनडीआरएफ की एक 22 सदस्यीय टीम रवाना हो चुकी है, जो शुक्रवार सुबह तड़के से सर्च अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें