फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी: सीएम धामी की घोषणा, राज्यस्तरीय घोषित हुआ सेम-मुखेम मेला, छठवें धाम के रूप में विकसित होगा मंदिर

Fri, 26 Nov 2021 07:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी

सार

सेम-मुखेम धाम में त्रैवार्षिक नागराजा मेले के समापन पर पहुंचे सीएम धामी ने देवी-देवताओं की डोली और निशानों से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
सेम मुखेम मेले में सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिहरी के प्रतापनगर ब्लॉक के सेम मुखेम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नागराजा के धाम सेम मुखेम को छठवां धाम के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए सरकार तेजी से प्रयास कर रही है। सीएम ने सेम-मुखेम को राज्य स्तरीय मेला घोषित करने, डोबरा-चांठी पुल से लंबगांव मोटर मार्ग और जाख से डोबरा मोटर मार्ग का चौड़ीकरण और डामरीकरण समेत कई घोषणाएं की। सीएम ने कहा कि मंदिर रास्ते का चौड़ीकरण और सुधारीकरण किया जाएगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को सेम-मुखेम धाम में त्रैवार्षिक नागराजा मेले के समापन पर पहुंचे सीएम धामी ने देवी-देवताओं की डोली और निशानों से आशीर्वाद लिया। प्रतापनगर विधायक विजय सिंह पंवार ने सीएम को चांदी का मुकुट भेंट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने सेम-मुखमे को छठे धाम के रूप में स्थापित करने का फैसला लिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने कहा कि पांच साल में सरकार ने प्रत्येक वर्ग का उत्थान किया है। ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला ने बांध प्रभावित क्षेत्र में दो मॉडल इंटर कॉलेज और अस्पताल बनाने की मांग रखी। 

इस मौके पर अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, जाखणीधार की प्रमुख सुनीता देवी, जिला पंचायत सदस्य/ मेेला संयोजक रेखा असवाल, पूर्व राज्यमंत्री रोशन लाल सेमवाल, अतर सिंह असवाल, प्रेमदत्त जुयाल, जिला महामंत्री गोविंद रावत, रीता राणा, नीलम बिष्ट, रघुवीर सजवाण, मुरारी रांगड़, जयेंद्र सेमवाल, बलवीर असवाल, मुरली सेमवाल, प्रदीप मठियाल, युवा मोर्चो के जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष हर्षमणि सेमवाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यह है मान्यता

सीएम की प्रमुख घोषणाएं
-सेम-मुखेम मेले को राज्य स्तरीय मेले की घोषणा
-मडभागी सौड़ से नागराजा मंदिर तक रेन शेल्डर और टिनशेड निर्माण।
-जीआईसी गरणवाणगांव के लिए भवन निर्माण के लिए अवशेष धनराशि।
-सेम-मुखेम मंदिर तक जाने वाले रास्ते का निर्माण।
-इंटर कॉलेज मांजफ का प्रांतीयकरण।
-पडिया में मिनी स्टेडियम के लिए अवशेष धनराशि।
-डोबरा-चांठी पुल से लंबगांव मोटर मार्ग का चौड़ीकरण और डामरीकरण।
-जाख-डोबरा मार्ग का चौड़ीकरण और डामरीकरण।
-ओणेश्वर महादेव मंदिर में पर्यटन विभाग के सौजन्य से अतिथि गृह निर्माण।
-रैका-सदडगांव-दिन्यालीदेवी के लिए मोटर मार्ग।
-नगर पंचायत लंबगांव में हाईटेक शौचालय के निर्माण की स्वीकृति।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें