फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: संदिग्ध हालात में सीमाद्वार परिसर की चौथी मंजिल से गिरा आईटीबीपी का सिपाही, मौत 

Wed, 28 Jul 2021 04:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

इंस्पेक्टर वसंत विहार देवेंद्र चौहान ने बताया कि सिपाही की पहचान जितेंद्र कुमार (35) पुत्र रघुराम निवासी कानेन्नी पेगरामपुर, छतरी, शिकारपुर, बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सिपाही जितेंद्र कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईटीबीपी सीमाद्वार परिसर में एक सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही सिपाही के परिजनों को दून बुलाया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर वसंत विहार देवेंद्र चौहान ने बताया कि सिपाही की पहचान जितेंद्र कुमार (35) पुत्र रघुराम निवासी कानेन्नी पेगरामपुर, छतरी, शिकारपुर, बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह 23वीं वाहिनी आईटीबीपी के सूबेदार ने सूचना दी थी। जितेंद्र यहां पर शहीद रामुलाल गेंगर बैरक की चौथी मंजिल पर रहता था।

रात में वह खाना खाने के बाद बैरक में सोने के लिए चला गया था। मंगलवार सुबह बैरक के आगे (भूतल) आंगन में एएसआई धनपाल ने जितेंद्र को लहूलुहान हालात में देखा। वहां मौजूद साथी जितेंद्र को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर काफी खून बिखरा हुआ था। ऐसा रात में बारिश की वजह से हुआ। जितेंद्र के परिजनों को देहरादून बुलाया गया है। 
विज्ञापन

भूतल के जवानों को नहीं चला पता 
जिस बैरक से जितेंद्र नीचे गरा था, वहां निचले तल की बैरक में भी कई जवान रहते हैं। पुलिस के मुताबिक पूरी बैरक में 30 के करीब जवान रहते हैं। वह तीसरी या चौथी जिस मंजिल से गिरा, नीचे गिरने की तेज आवाज हुई होगी, लेकिन बैरक के किसी जवान को पता नहीं चला। 

वजन घटाने के लिए चल रहा था प्रशिक्षण 
पुलिस के अनुसार जितेंद्र कुमार का वजन अधिक हो गया था। इसके लिए उसे यहां पर वजन घटाने के लिए प्रशिक्षण लेने को भेजा गया था। उसका यहां पर हाल ही में ट्रांसफर हुआ था। गौरतलब है कि तीन दिन पहले भी एक जवान की मौत हो गई थी। उसकी मौत करंट लगने से होना बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें