फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी जिले में एक नाबालिग लड़की ने एक बच्ची को दिया जन्म, बच्ची का पिता भी नाबालिग

Fri, 04 Sep 2020 03:31 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : dailystar.co.uk
विज्ञापन

पौड़ी जिले के थाना क्षेत्र पैठाणी के एक गांव में एक नाबालिग ने बच्ची को जन्म दिया जबकि पुलिस जांच में बच्ची का पिता भी नाबालिग मिला। पीड़ित नाबालिग लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस आरोपी को संरक्षण में ले चुकी है, जिसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन


थानाध्यक्ष प्रताप सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर को नाबालिग किशोरी ने पेट में दर्द होने की शिकायत परिजनों से की। परिजन उसे नजदीकी अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने लड़की के गर्भवती होने की जानकारी परिजनों को दी और नाबालिग को सीएचसी पैठाणी रेफर कर दिया। सीएचसी में देरशाम नाबालिग लड़की ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

प्रसव के बाद नाबालिग ने बताया कि गांव के ही एक किशोर ने नवंबर 2019 में उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस जिस पर नाबालिग लड़की के पिता ने आरोपी किशोर के खिलाफ पैठाणी थाने में दुष्कर्म के आरोप में नामजद तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ पोक्सो, धारा 376, 506 में मुकदमा दर्ज कर किया।
विज्ञापन


सीओ सदर वंदना वर्मा ने बताया कि पुलिस जांच में आरोपी भी नाबालिग मिला। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी जिला बाल कल्याण समिति को दे दी गई है। सीओ वर्मा ने बताया कि आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें