गांव के विकास सेमवाल ने बताया कि मृतक मदन मोहन सेमवाल राजकीय इंटर कॉलेज सरस्वती सैण में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। ग्राम प्रशासक ने बताया कि वहां मौजूद ग्रामीणों ने दोनों की मौत अंगीठी की गैस से ही होने के कारण पुलिस को सूचना नहीं दी गई।
ग्रामीणों ने मृतक के बेटा और विवाहित बेटी से बातचीत करने के बाद उनके पैतृक घाट पर मृतक दंपती का दाह संस्कार कर दिया। इस घटना के बाद से मृतक का बेटा और बेटी गहरे सदमें में है। जबकि गांव में मातम पसर गया। बताया गया कि गमगीन माहौल में परिवार में 17 जनवरी को मेंहदी रस्म महज खानापूर्ति की निभाई गई। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि थाना क्षेत्र के द्वारी-थापला में अंगीठी की गैस से दपंति की मौत की कोई सूचना नहीं है।