फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द बनेगा मानव वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम प्रशिक्षण केंद्र, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की घोषणा

Fri, 18 Dec 2020 12:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : AMAR UJALA FILE PHOTO
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मानव वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के लिए प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है। सीएम का कहना है कि यह देश का पहला प्रशिक्षण संस्थान होगा और मानव वन्यजीव संघर्ष के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए प्रदेश को इसकी खासी जरूरत है।

विज्ञापन


सीएम आवास में सीड्स और हनीवेल सेफ स्कूल योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन मंत्रालय का अलग से गठन करने वाला भी उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। सीएम के मुताबिक राज्य के आपदा की दृष्टि से संवेदनशील होने के कारण स्कूलों में छात्रों एवं शिक्षकों को प्राकृतिक आपदा से बचाव की जानकारी दिया जाना समय की जरूरत है।

स्कूलों में शिक्षा के अनुकूल माहौल से छात्रों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ ही उनके मानसिक विकास में मदद मिलती है। सीएम ने कोरोना वायरस का जिक्र करते हुए कहा कि इस वैश्विक महामारी का हम सतर्कता बरतने के साथ ही सामना करने में सफल हो पाए।
विज्ञापन


दुनिया के अनेक सुविधा संपन्न देशों के मुकाबले हम इससे अपना बचाव कर पाए हैं। कार्यक्रम में चार विकास खंडों के 15 स्कूलों का रूपांतरण किए जाने के बाद इन स्कूलों को शिक्षा विभाग को सौंपा गया। कार्यक्रम में डॉ मनु गुप्ता, वीरेंद्र मिश्रा, अनीता चौहान, मुकुल सती, डीआईजी एसडीआरएफ रिद्धिम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें