फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी: पुरोला में धू-धू कर जल उठा घर, अंदर रखा सारा सामान हुआ स्वाह, हड़कंप

Mon, 11 Oct 2021 03:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी

सार

पुरोला नगर के कोर्ट रोड में एक आवासीय भवन में आग लग गई। आग से घर में रखा सामान जलकर स्वाह हो गया। यह देवदार का बहुत पुराना भवन था।
विज्ञापन
घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी जिले के पुरोला में सोमवार की सुबह एक घर धू-धू कर जल उठा। शहर में बीचों-बीच घर में लगी आग से हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि हर कोई सहम गया। 

विज्ञापन


घर में रखा सामान जलकर स्वाह
जानकारी के मुताबिक पुरोला नगर के कोर्ट रोड में एक आवासीय भवन में आग लग गई। आग से घर में रखा सामान जलकर स्वाह हो गया। यह देवदार का बहुत पुराना भवन था।

आसपास के लोगों ने आग बुझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन देवदार का भवन होने के कारण आग और भीषण हो गई। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सिलिंडर में आग लगने से मची अफरातफरी
वहीं नगर पंचायत सतपुली के विकास मोहल्ले में एक घर में सिलिंडर में लगी आग से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। थानाध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब आठ बजे विकास मोहल्ला निवासी बलवन्त सिंह रावत के घर में सिलिंडर में आग लगने की सूचना मिली।
विज्ञापन


टीम जलते हुए सिलिंडर को घर से बाहर लाई
वह बिना देरी किए सिपाहियों को लेकर मौके पर पहुंचे। गृहस्वामी के लड़के की सगाई होने के कारण काफी संख्या में स्थानीय लोग व रिश्तेदार घर पर मौजूद थे। सिलिंडर में आग लगने से उसके फटने का भय बना हुआ था। पुलिस टीम जलते हुए सिलिंडर को घर से बाहर लाई और उसके बाद आग पर काबू पाया।

समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के अतिरिक्त कांस्टेबल देशराज, कुलदीप सिंह, शूरवीर सिंह और प्रदीप सैनी शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें