फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः हरिद्वार में अब गंगा आरती के दौरान सील नहीं होगी हरकी पैड़ी 

Thu, 08 Jul 2021 11:14 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

एडीएम केके मिश्रा ने आश्वासन दिया कि अब गंगा आरती के दौरान हरकी पैड़ी को सील नहीं किया जाएगा। इसके बाद ही गंगा सभा के पदाधिकारी धरने से उठे। 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार शाम को गंगा आरती से ठीक पहले पुलिस ने एक बार फिर से हरकी पैड़ी को सील कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई का श्रीगंगा सभा के पदाधिकारियों ने विरोध किया और हरकी पैड़ी पर ही धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


गंगा सभा के पदाधिकारियों ने इस बात पर नाराजगी जताई कि राजनीतिक दलों के कार्यक्रम के दौरान तो भीड़ को रोका नहीं जाता और आम श्रद्धालुओं को गंगा आरती में शामिल नहीं होने दिया जा रहा है। देर शाम को मौके पर पहुंचे एडीएम केके मिश्रा ने आश्वासन दिया कि अब गंगा आरती के दौरान हरकी पैड़ी को सील नहीं किया जाएगा। इसके बाद ही गंगा सभा के पदाधिकारी धरने से उठे। 

संध्याकालीन आरती में होने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गंगा पूजन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बैरियर लगाकर हरकी पैड़ी को सील करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी लगते ही श्रीगंगा सभा के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और विरोध जताते हुए हरकी पैड़ी पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


गंगा सभा के पदाधिकारियों का कहना था कि पुलिस प्रशासन दोहरा रवैया अपना रहा है। इसका विरोध होगा। देर शाम को एडीएम (प्रशासन) केके मिश्रा और एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय मौके पर पहुंचे और गंगा सभा के पदाधिकारियों को मनाने की कोशिश की।

अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अब हरकी पैड़ी को सील नहीं किया जाएगा। इस मौके पर श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, सिद्धार्थ चक्रपाणी, नितिन गौतम, अवधेश कौशिक, विकास प्रधान, सचिन गौतम, शिवांश झा, नीरज उपाध्याय, संजय सतभैये, अमित झा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें