फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: भराड़ीसैंण से भिकियासैंण तक पदयात्रा निकालेंगे हरीश रावत, कार्यकर्ताओं से की जुड़ने की अपील

Sun, 11 Dec 2022 03:25 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी

सार

पूर्व सीएम रावत ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस का जनाधार बढ़ रहा है। इसलिए वे जनवरी में भराड़ीसैंण से भिकियासैंण तक भारत जोड़ो यात्रा निकालेंगे। 
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अब पदयात्रा पर निकलेंगे। हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस का जनाधार बढ़ रहा है। इसलिए वे जनवरी में भराड़ीसैंण से भिकियासैंण तक भारत जोड़ो यात्रा निकालेंगे। 

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से यात्रा में जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि 2022 में राज्य  सरकार ने जितने लोगों को नौकरी नहीं दी है उससे ज्यादा लोगों की नौकरी वापस ली है। 

Pushkar Singh Dhami: दिल्ली दौरे पर जाएंगे सीएम धामी, गुजरात में शपथ ग्रहण में भी हो सकते हैं शामिल
विज्ञापन


कहा कि विधानमंडल में अगर नौकरी देना अपराध था तो इसकी सजा उनको नहीं दी जानी चाहिए थी जिनको नौकरी मिली है, बल्कि इसकी सजा उसको मिलनी चाहिए थी जिन्होंने नौकरी दी है। ऐसे लोगों को मंत्री नहीं बनना चाहिए था। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और एआईएमआईएम भाजपा के लिए काम कर रही है। कहा कि हिमाचल में मिली जीत का संदेश अगले लोकसभा चुनाव तक जाएगा जिसका फायदा प्रदेश कांग्रेस को भी मिलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें