उत्तराखंड के अल्मोड़ा में चौखुटिया-द्वाराहाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर घूंगोली बसभीड़ा गांव के पास एक कार खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार देर रात हुआ। ग्राम पंचायत नौगांव अखोडिया के मिरई गांव निवासी दिनेश दुर्गापाल(45) पुत्र शंकर दुर्गापाल ग्वाली गांव से एक बरात छोड़कर अपने घर आर्टिका कार संख्या यूके 04 टीबी 1919 से वापस लौट रहा था।