फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लॉप हीरो बताने पर बिफरे हरदा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विकास के मुद्दे पर भाजपा को ललकारा

Mon, 11 Jan 2021 12:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला (File Photo)
विज्ञापन
खुद को फ्लॉप हीरो बताए जाने से नाराज कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा को विकास के मुद्दे पर चुनौती दी है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रविवार को ट्वीट कर उनके मुख्यमंत्री रहते हुए किए गए विकास कार्यों की फेहरिस्त भी सामने रखी।
विज्ञापन


रावत ने केदारनाथ के पुनर्निर्माण कार्य को मुख्य काम में गिनाया और कहा कि चार धाम यात्रा मार्ग के सुधार की परियोजना भी उनके अपने कार्यकाल में स्वीकृत हुई थी। रावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नंदा राजजात यात्रा में 50 हजार लोग शामिल हुए और किसी को खरोंच तक नहीं आई।

इसी तरह कुंभ को लेकर भी रावत ने वर्तमान प्रदेश सरकार को घेरा और कहा कि अर्द्धकुंभ में जितने स्थायी निर्माण किए गए, उसके मुकाबले वर्तमान में काम शून्य है। इस ट़्वीट में रावत ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को टैग किया है। बता दें कि भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने एक बयान जारी कर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को फ्लाप हीरो बताया था। 
विज्ञापन


हरीश रावत ने ट्वीटर पर यह लिखा 

‘भाजपा मुझे 2017 का फ्लॉप हीरो बता रही है। थैंक्यू दोस्तों, सत्य कितना ही कड़वा हो, मगर है तो सत्य ही। मगर याद रहे हीरो और फ्लॉप हीरो बनाने वाली जनता जनार्दन ही है। मेरे हाथ में कर्म था, यदि आपको प्रिय लगने वाले शब्द में कहूं तो इस फ्लॉप हीरो ने उत्तराखंड के विकास को फ्लॉप नहीं होने दिया। दोस्तों फ्लॉप हीरो और भी ढेरों आंकड़े देने को तैयार है। हिम्मत है तो ललकारो।’

पंचायतीराज के आउटसोर्स कर्मियों का समर्थन किया

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पंचायतीराज विभाग के आउटसोर्स कर्मियों का समर्थन किया है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि उत्तराखंड के युवाओं में नौकरियों के प्रति ललक है। इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए। अब इन आउटसोर्स कर्मियों को नौकरी से निकाला जा रहा है और ये युवा धरना-प्रदर्शन करने केे विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें