फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पूर्व सीएम ने दिया टीका लगवा चुके लोगों के लिए चारधाम यात्रा खोलने का सुझाव, सरकार ने किया इंकार 

Sun, 06 Jun 2021 10:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

त्रिवेंद्र ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को पत्र भेजकर चारधाम यात्रा, पर्यटन व साहसिक पर्यटन को शुरू करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के उस सुझाव को ठुकरा दिया है, जिसमें उन्होंने चारधाम यात्रा व पर्यटन गतिविधियों को टीकाकरण करा चुके तीर्थयात्रियों व पर्यटकों के लिए खोले जाने की वकालत की है। 

विज्ञापन


पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने पत्र में लिखा कि प्रदेश सरकार को चारधाम यात्रा शुरू करने के लिए सभी तीर्थ यात्रियों, होटल व परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों का टीकाकरण कर लिया जाए। जिनका टीकाकरण पूरा हो चुका है, उन्हें ही उत्तराखंड में यात्रा एवं पर्यटन की अनुमति दी जाए। इससे संबंधित सभी प्रदेशवासियों की आजीविका भी दोबारा शुरू हो सकेगी। प्रदेश को राजस्व भी मिलेगा। सुझावों के समर्थन में रविवार को त्रिवेंद्र बयान भी दिया। 

उधर, तीरथ सरकार के शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने यह कहकर पूर्व मुख्यमंत्री के सुझाव को फिलहाल मानने से इनकार कर दिया कि अभी यह संभव नहीं हैं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण करा चुके लोग भी कोरोना संक्रमण की वजह बन सकते हैं। बेशक यात्रा के दौरान उत्तराखंड आने वाले लोगों को कोई खतरा नहीं हो, लेकिन वे कोराना फैलने की वजह बन सकते हैं। ऐसे में स्थानीय स्तर पर संक्रमण का खतरा हो सकता है। उनियाल के मुताबिक, सरकार चारधाम यात्रा शुरू न हो पाने को लेकर चिंतित है लेकिन उसकी सबसे बड़ी चिंता लोगों की सेहत को लेकर है। उसे सुरक्षित बनाना सरकार का सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए उत्तराखंड से बाहर से आने वाले लोगों के 72 घंटे की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य है। 
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष को दी नसीहत 
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल नेपाली टोल फार्म प्लाजा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा पूर्व मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लेने के दौरान उनको विश्वास में नही लिया था। जबकि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि होने नाते उनसे राय मशविरा करना चाहिए था। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कंपनियां बिल्ड एंड ऑपरेट की नीति के अनुसार लोन लेकर हाईवे और फ्लाईओवर का निर्माण कर रही हैं। लोगों को सुविधा के साथ बदहाल सड़कों से होने वाली परेशानी से निजात मिल रही है। अगर ऐसे में कंपनी सुविधाओं के लिए शुल्क ले रही है इसमें बुराई क्या है।

फैसले पलटने पर बयान देने से बचे
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पत्रकारों को अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस पत्रकारों ने कहा तीरथ सिंह रावत सरकार तो आपकेे फैसले बदल रही है। इस सवाल पर त्रिवेंद्र सिंह रावत बचते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि यह हमारे बीच का मामला है। 

जल्द बदलेगा रिस्पना और कोसी का स्वरूप
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उनकी सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के लिए काफी कार्य किए थे। जिनमें पौधारोपण और नदियों का संरक्षण जैसे कार्य शामिल थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने रिस्पना टू ऋषिपर्णा अभियान शुरू किया था। वहीं अल्मोड़ा कोसी नदी को पुराने स्वरूप में लाने के लिए बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया था। जिसमें आम जनता ने भी बड़ा सहयोग किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें