फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड :आध्यात्म पर्यटन के लिए केदारनाथ में बनेंगे चार ध्यान केंद्र

Mon, 12 Oct 2020 05:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निगरानी में किए जा रहे केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय संस्कृति सचिव राघवेंद्र सिंह ने केदारनाथ धाम का दौरा किया। आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केदारनाथ में चार पड़ावों पर ध्यान केंद्र विकसित किए जाएंगे।

विज्ञापन


वहीं, नेपाल भवन को संग्रहालय के रूप में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने शंकराचार्य की समाधि, नेपाल भवन व केदारनाथ लिंचोली मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने केंद्रीय सचिव को केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने शंकराचार्य की समाधि पर चल रहे कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

केंद्रीय सचिव ने कहा कि नेपाल भवन को संग्रहालय के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कई स्थानीय घरों का भ्रमण किया। जिनमें अस्थाई तौर पर संग्रहालय को संचालित किया जा सके। इसके बाद उन्होंने केदारनाथ लिंचोली मार्ग का निरीक्षण किया। इस मार्ग पर चार स्थानों पर अध्यात्म पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ध्यान केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि चारधाम यात्रा सभी तीर्थ यात्रियों के लिए खोल दी गई है। केदारनाथ धाम में अब तक 30 हजार तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके हैं। इस मौके पर उद्योगपति सज्जन जिंदल भी मौजूद थे। केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों में जिंदल स्टील की ओर से सहयोग राशि दी गई है, जिससे शंकराचार्य समाधि स्थल का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें