फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास-ससुर और दो सालियों की हत्या का मामला, हत्यारोपी और वादी दुर्गा प्रसाद की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

Mon, 31 Aug 2020 02:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
रुद्रपुर में घर के अंदर मिले शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सास-ससुर और दो सालियों की हत्या कर उनके शव घर में दफनाने वाले नरेंद्र और पुलिस को सूचना देने वाले वादी दुर्गा प्रसाद के मोबाइल फोन पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। दोनों की कॉल डिटेल खंगालकर मामले में नया खुलासा होने की उम्मीद की जा रही है।

विज्ञापन


20 अप्रैल 2019 को राजा कॉलोनी निवासी नरेंद्र गंगवार ने डंडे से पीटकर अपने ससुर हीरालाल, सास हेमवती, सालियों दुर्गा और पार्वती की  हत्या कर उनके शवों को घर में ही दफना दिया था। हत्या के दौरान उसने अपने किराएदार विजय की मदद ली थी।

मामले में मृतकों के रिश्तेदार दुर्गा प्रसाद ने पुलिस को मामले की जानकारी देकर पूरे परिवार की हत्या होने का अंदेशा जताया था। जांच के बाद खोदाई कर घर से ही चारों के शव बरामद कर लिए गए थे। दुर्गा प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने नरेंद्र, उसकी पत्नी लीलावती और किराएदार विजय गंगवार के खिलाफ केस दर्ज किया था। शनिवार को पुलिस ने नरेंद्र और विजय को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि चार हत्याओं के सनसनीखेज मामले की विवेचना में पुलिस कोई चूक नहीं करना चाहती है। इसलिए हर बिंदु पर गहनता से जांच की जा रही है। हत्यारोपियों के साथ ही वादी और नामजद महिला की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। किसी और की भी संलिप्ता की पुष्टि हुई तो उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन

प्राथमिक जांच में लीलावती की नहीं मिली लिप्तता, फिर होगी पूछताछ

ट्रांजिट कैंप की राजा कॉलोनी में हुई चार जघन्य हत्याओं के मामले में मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को जेल भेजने के बाद पुलिस ने नामजद तीसरी आरोपी महिला लीलावती से घंटों पूछताछ की लेकिन वारदात में उसकी लिप्तता की पुष्टि नहीं हो पाई है।

महिला ने सिर्फ माता-पिता की मौत होने की जानकारी होने की बात कही है। उसने कई बार की पूछताछ में हत्याओं की जानकारी होने को सिरे से नकारा है। पुलिस लीलावती को फिर से पूछताछ के लिए बुलाएगी। एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक हीरालाल के दामाद नरेंद्र और रिश्तेदार विजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

केस में नरेंद्र की पत्नी लीलावती को भी नामजद किया गया था। पुलिस ने उससे कई बार पूछताछ की थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में लीलावती ने बताया कि कुछ महीने पहले पति ने पिता और मां की मौत होने और अंतिम संस्कार करने की बात बताई थी। उसे बताया गया कि उसकी बहनें हल्द्वानी में हैं और वह जल्द ही उनसे मिलवाएगा। उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि पति ने परिजनों की हत्या कर दी है।

पुलिस की कई बार पूछताछ के बाद भी वह हत्याओं की जानकारी नहीं होने पर अड़ी रही। पुलिस ने राजा कॉलोनी में मोहल्लेवासियों के रवैये को भांपते हुए लीलावती को फूफा के घर में रह रहे उसके चार बच्चों के पास भेज दिया है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में हत्याकांड में लीलावती की संलिप्तता के साक्ष्य नहीं मिले हैं। राजा कॉलोनी की हालिया परिस्थितियों को देखते हुए लीलावती को अभी उसके फूफा के साथ भेजा गया है। बाद में उसे पूछताछ के लिए फिर बुलाया जाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें