विश्व रक्तदान दिवस पर इंदिरानगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कई समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। शिविर में 242 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता, हर किसी को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। युवाओं को कोविड वैक्सीन लगाने से पहले रक्तदान करना चाहिए।
पूर्व प्रधान स्व. प्रेम सिंह बिष्ट की स्मृति में इंदिरा नगर में हिमालयन हॉस्स्पिटल जौलीग्रांट के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, मेयर अनीता ममगाईं और पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट ने ऋषिकेश के पूर्व ग्राम प्रधान प्रेम सिंह बिष्ट के चित्र पर मार्ल्यापण कर रक्तदान शिविर की शुरुआत की।
मेयर अनीता ममगाईं ने कहा कि कि रक्त की कमी से किसी की जान न जाए, इसलिए हम सभी को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए।