त्रिवेंद्र ने कहा कि चार वर्षों में उन्होंने राज्य के युवाओं व महिलाओं की मजबूती के लिए योजनाएं शुरू कीं। हो सकता है कि कुछ लोगों को कष्ट हुआ होगा। मैं इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहूंगा। लेकिन मैं आपका हूं, आपके बीच रहूंगा। पूरी ईमानदारी के साथ काम करुंगा।
राजनीतिक काली सुरंग में भी बेदाग रहूंगा
उन्होंने क्षेत्र की जनता को आश्वस्त किया कि राजनीति की काली सुरंग में से कभी भी नहीं पाएंगे कि त्रिवेंद्र ने कोई ऐसा काम किया कि उन्हें कहीं पर आंख से आंख मिलाने कोई दिक्कत हो। चाहे इसके लिए उन्हें कोई भी कष्ट झेलने पड़े। वो कष्ट झेलेंगे।
कहीं ऐसा न हो, देश फिर लॉकडाउन की ओर जाए
पूर्व मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे कोरोना संक्रमण को लेकर सजग रहें और एहतियात बरतें। उन्होंने आगाह किया कि लापरवाही में कहीं ऐसा न हो कि देश फिर लॉकडाउन की ओर जाए। ये बात वे बहुत अनुभव व अध्ययन के बाद बोल रहे है। अगर हम नहीं संभले, तो बहुत बड़ी क्षति होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह होली पर्व पर पानी का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।
इसलिए आया कि लोग तरह-तरह की बातें न करें
उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए वह होली मिलन कार्यक्रम में आने को लेकर असमंजस में थे। लेकिन फिर मैंने विचार किया कि लोग सोचेंगे कि कहीं मैं मुख्यमंत्री नहीं हूं, परेशान हूं, कष्ट में हूं, इसलिए नहीं आ रहा हैं। लोग तरह-तरह की बातें करेंगे, इसलिए मैं कार्यक्रम में आया। लेकिन मैंने संदेश दिया था कि लोग सामाजिक दूरी बनाकर रखेंगे।
सांस्कृति प्रस्तुति पर बच्चों को दिए 500-500 रुपये
उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले बच्चों को अपनी ओर से पांच- पांच सौ रूपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।