पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्म जॉब में नई पहल
पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्म नौकरी देने के मामले में खेल विभाग ने एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव शासन को भेजने का निर्णय लिया है। मंत्री आर्या ने बताया कि खेल विभाग अब यह प्रस्ताव रखेगा कि सारे अधिसंख्य पद केवल खेल विभाग में ही सृजित किए जाएं ताकि दूसरे विभागों पर निर्भरता खत्म हो सके।
सेस के फंड के लिए जताई नाराजगी
बैठक में खेल मंत्री ने इस बात पर गहरी नाराजगी जताई कि खेल विभाग के लिए आबकारी से एक रुपये प्रति बोतल सेस की राशि अब तक विभाग को नहीं मिली है। उन्होंने अधिकारियों से इस मामले में तुरंत कदम उठाने के लिए कहा। बैठक में विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक आशीष चौहान, अपर निदेशक अजय अग्रवाल और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश ममगाईं समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।