फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: आबादी तक पहुंची जंगल में लगी आग, ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी, ऐसे पाया काबू

Wed, 24 Apr 2024 10:25 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

Uttarakhand News: आग कुछ ही देर में तेजी से भड़क गई और आबादी क्षेत्र के जंगल से लगे मकानों तक पहुंच गई। जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
जंगल में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रप्रयाग में सतेराखाल के जंगल में लगी आग बुधवार शाम आबादी क्षेत्र तक पहुंच गई। आग को तेजी से बढ़ता देख ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान ग्रामीणों ने तत्परता से आग बुझाई।

विज्ञापन


रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के अंतर्गत रुद्रप्रयाग रेंज के सतेराखाल के जंगल में देर शाम करीब 7.30 बजे अराजक तत्वों ने आग लग दी। आग कुछ ही देर में आग तेजी से भड़क गई और आबादी क्षेत्र के जंगल से लगे मकानों तक पहुंच गई। जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।


Trending Videos
विज्ञापन

इस दौरान स्थानीय युवाओं और अन्य लोगों ने तत्परता से पानी व मिट्टी से आग बुझानी शुरू कर दी। लगभग आधा घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। स्थानीय निवासी व भाजपा के युवा नेता गंभीर सिंह बिष्ट ने बताया कि पूरे क्षेत्र में चीड़ बाहुल्य वन है। जहां आग की घटनाएं ज्यादा हो रही हैं।

वहीं, वनाग्नि के कारण रुद्रप्रयाग-सतेराखाल-चोपता मोटर मार्ग पर भी पत्थर और जलती लकड़ी गिरने का खतरा बना हुआ है। इधर, जखोली ब्लॉक के मल्यासु के ऊपरी तरफ भी जंगल में आग से वन संपदा को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें