फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पहली बार विभागीय भर्ती से बनेंगे सीधे प्रधानाचार्य, नए साल में पूरी हो सकती है भर्ती प्रक्रिया

Mon, 01 Jan 2024 02:00 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

नए साल में बेसिक के सहायक अध्यापक के 2600 पदों में से शेष पदों पर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पूरी हो सकती है। भर्ती के मामले में हाल ही में हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद विभाग की ओर से इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य के 50 प्रतिशत से अधिक पद खाली हैं। नए साल में पहली बार खाली पदों में से 50 प्रतिशत पदों पर विभागीय भर्ती से शिक्षक प्रधानाचार्य बनेंगे। शासन ने राज्य लोक सेवा आयोग को विभागीय भर्ती का प्रस्ताव भेजा है। हालांकि, राजकीय शिक्षक संघ इसका विरोध कर रहा है। संगठन का कहना है कि प्रधानाचार्य के सभी खाली पदों को पदोन्नति से भेजा जाए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भू-कानून के लिए बड़े स्तर पर होगी जनसुनवाई, मुख्यमंत्री धामी ने उच्च स्तरीय बैठक में दिए निर्देश

बेसिक के 1200 से अधिक शिक्षकों की हो सकती भर्ती

देहरादून। प्रदेश में नए साल में बेसिक के सहायक अध्यापक के 2600 पदों में से शेष पदों पर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पूरी हो सकती है। भर्ती के मामले में हाल ही में हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद विभाग की ओर से इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से भर्ती के लिए मंजूरी मिलने पर करीब 1200 से अधिक पदों पर शिक्षकों की भर्ती हो सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें