फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों को जल्द मिलेंगे 1314 नर्सिंग अधिकारी, चल रही सत्यापन प्रक्रिया

Mon, 24 Feb 2025 08:13 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग अधिकारियों के पद लंबे समय से खाली हैं। इसमें राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून में 323, हल्द्वानी 320, श्रीनगर में 300, हरिद्वार 310, अल्मोड़ा 207 पद शामिल हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के पांच राजकीय मेडिकल कॉलेज और कैंसर संस्थान हल्द्वानी को शीघ्र 1314 नर्सिंग अधिकारी मिलेंगे। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से चयनित 1314 नर्सिंग अधिकारियों के दस्तावेजों के सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के दो सप्ताह के भीतर नियुक्ति दी जाएगी। इसके लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग अधिकारियों के पद लंबे समय से खाली हैं। इसमें राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून में 323, हल्द्वानी 320, श्रीनगर में 300, हरिद्वार 310, अल्मोड़ा 207 पद शामिल हैं। इस प्रकार राजकीय कैंसर संस्थान हल्द्वानी में भी 64 पद स्वीकृत हैं। इन सभी स्वीकृत पदों के सापेक्ष चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से चयनित नर्सिंग अधिकारियों को तैनात किया जाएगा।

Uttarakhand: सभी शिक्षकों का डिजिटल तकनीक में शिक्षित होना अब अनिवार्य, 31 मार्च तक करना होगा 10 घंटे का कोर्स
विज्ञापन


चयनित नर्सिंग अधिकारियों का वर्तमान में दो स्तरों पर सत्यापन चल रहा है। इसमें अधिक समय लगने के चलते चयनित अभ्यर्थियों को शीघ्र तैनाती देने के निर्देश दिए गए। यदि नौकरी पाने के बाद किसी अभ्यर्थी के सत्यापन में गड़बड़ी पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डॉ. रावत ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता मेडिकल कॉलेजों में जल्द से जल्द नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति देना है। जिससे मेडिकल कॉलेजों में मरीजों की देखभाल व स्वास्थ्य सुविधाओं में और अधिक सुधार किया जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें