फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर : शॉर्ट सर्किट से टायर की दुकान में धधकी आग, चार दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Wed, 30 Dec 2020 03:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
उत्तराखंड में आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बिजली के शॉर्ट सर्किट से बाजार में स्थित एक टायर की दुकान में भीषण आग लग गई। आग पर डेढ़ घण्टे की मशक्कत के बाद दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग लगने से दुकान स्वामी को 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


ओमेक्स आवासीय कालोनी निवासी धीरज मिकलानी की वीर हकीकत मार्ग में मिकलानी टायर की दुकान है। जहां पर दुपहिया व चौपहिया वाहनों के टायर बेचे जाते हैं। सुबह 11: 30 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद दो और गाड़ियां मौके पर बुलाई गई।
विज्ञापन


दमकल विभाग ने लिक्विड फाम डालकर आग बुझाई। एफएसओ रामधारी यादव ने बताया कि आग से 30 लाख से अधिक रुपये के नुकसान का अनुमान है। वहीं आग लगने के बाद आसपास के दुकान स्वामियों में हड़कंप मचा रहा। वहां एसपी सिटी देवेंद्र पींचा, एसपी क्राइम प्रमोद कुमार, एसडीएम विशाल मिश्रा, सीओ अमित कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें