फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: चमोली बाजार में मिठाई की दुकान में लगी आग हुई बेकाबू, 11 दुकानों को लिया चपेट में

Thu, 26 Aug 2021 03:23 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
चमोली में दुकानों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के चमोली चमोली बाजार में एक मिठाई की दुकान में लगी आग ने पास की 11 अन्य दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन


चमोली बाजार में एक मिठाई की दुकान में लगी आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग बेकाबू हो गई और कई अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को दोपहर दो बजकर 22 मिनट पर मिठाई की दुकान में आग लग गई। आग की चपेट में 11 अन्य दुकानें भी आ गईं।

दुकानों में आग लगने से चमोली बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं मिठाई की दुकान में रखे करीब नौ सिलेंडरों में एक के बाद एक विस्फोट होने से आग और विकराल हो गई। 
विज्ञापन


मौके पर चमोली एसडीएम, तहसीलदार के साथ ही पुलिस टीम मौजूद रही, लेकिन आग पर काबू पाने में बेबस दिखी। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के वाहन को बुलाया गया।
विज्ञापन


फिलहाल दुकान में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें