फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः आईएमए में आपस में भिड़े भारतीय और मित्र देशों के कैडेट, हुई मारपीट, कई को आईं चोट

Fri, 05 Mar 2021 09:05 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में बुधवार रात को मामूली विवाद के बाद कैडेट आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में कई कैडेटों को चोटें भी आई हैं।

विज्ञापन


दोषी कैडेटों के खिलाफ की जाएगी अकादमी के नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई

आईएमए प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आईएमए प्रशासन का कहना है कि मामले में दोषी कैडेटों के खिलाफ अकादमी के नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

आईएमए में भारतीय कैडेटों के साथ ही मित्र देशों के कैडेट भी प्रशिक्षण लेते हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार रात को मामूली बात को लेकर कैडेटों के दो पक्षों में कहासुनी हो गई। यह कहासुनी कुछ ही देर में मारपीट में तब्दील हो गई।

विज्ञापन

दोनों पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे

 

इस बीच दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चलने लग गए। कुछ ही देर में वहां काफी भीड़ एकत्रित हो गई। बाद में किसी तरह से दोनों पक्षों को शांत कराया गया। बताया जा रहा है कि मारपीट में कई कैडेटों को चोटें आई हैं।

विज्ञापन

प्री-कमीशन ट्रेनिंग के दौरान हुई जेंटलमैन कैडेटों में मारपीट

आईएमए प्रशासन ने मारपीट की पुष्टि करते हुए बताया कि बुधवार रात को प्री-कमीशन ट्रेनिंग के दौरान जेंटलमैन कैडेटों में मारपीट हुई थी। आईएमए प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मारपीट में मित्र देशों के कैडेट भी शामिल थे

अकादमी के नियमों के हिसाब से दोषी कैडेटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बताया जा रहा है मारपीट में मित्र देशों के कैडेट भी शामिल थे। हालांकि, आईएमए प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

मित्र देशों के भी जेंटलमैन कैडेट भी लेते हैं प्रशिक्षण

बता दें कि हर साल भारतीय सैन्य अकादमी भारत के साथ ही मित्र देशों के भी जेंटलमैन कैडेट को प्रशिक्षण दिया जाता है। वर्तमान में यहां कई विदेशी कैडेट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण लेने वाले ये विदेशी कैडेट उन देशों से हैं, जिनके भारत के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें