फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: चार लाख श्रमिकों के परिवार हादसों के बाद अब नहीं होंगे मजबूर...बीमा की योजना पर कवायद शुरू

Sat, 05 Oct 2024 05:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

केंद्र सरकार ने मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए बीमा कराने के निर्देश दिए थे। इस क्रम में कर्मकार बोर्ड ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के चार लाख से अधिक मजदूरों के परिवार अब हादसा होने पर मजबूर नहीं होंगे। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने कवायद शुरू कर दी है। मजदूरों के जीवन की कठिनता को आसान करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


आमतौर पर किसी हादसे में मजदूर की मृत्यु, घायल या विकलांग होने पर पूरा परिवार इस त्रासदी को झेलता है। केंद्र सरकार ने मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए बीमा कराने के निर्देश दिए थे। इस क्रम में कर्मकार बोर्ड ने काम शुरू कर दिया है।

UKSSSC: हो जाएं तैयार...उत्तराखंड में समूह-ग के 751 पदों पर भर्ती का मौका, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
विज्ञापन


कर्मकार बोर्ड सभी मजदूरों का बीमा कराने जा रहा है। इससे मजदूर की सामान्य मृत्यु होने पर परिजनों को दो लाख रुपये, हादसे में मृत्यु होने पर चार लाख और हादसे में विकलांग होने पर 40 हजार की रकम मिलेगी।

इस योजना के तहत लाभ केवल उन्हीं मजदूरों को मिलेगा जो कर्मकार बोर्ड में पंजीकृत हैं। ऐसे करीब चार लाख श्रमिक हैं। कर्मकार बोर्ड अब बीमे के लिए कंपनी की तलाश में है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना से भी बीमा कराया जा सकता है। अभी इस पर अंतिम निर्णय होना बाकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें