फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : भाजपा कार्यसमिति के लिए कसरत शुरू, अगले माह घोषणा संभव

Thu, 27 Aug 2020 03:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति को लेकर संगठन स्तर पर कसरत शुरू हो गई है। कोर कमेटी की हरी झंडी मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बुधवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में दो प्रदेश महामंत्रियों के साथ कार्यसमिति में रखे जाने वाले चेहरों को लेकर मंथन किया।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक, पदाधिकारियों के साथ प्रदेश कार्यसमिति में 105 सदस्य शामिल होने हैं। मंगलवार को उनकी अध्यक्षता में कार्यसमिति के प्रस्ताव पर बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार और राजेंद्र भंडारी शामिल हुए। दोनों प्रदेश महामंत्रियों के साथ कार्यसमिति का मोटा खाका खींच लिया गया है।

प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार के बाहर होने की वजह से एक बार फिर मंथन होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन महामंत्री के लौटने के बाद एक बैठक होगी, जिसमें कार्यसमिति के नामों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा स्थायी आमंत्रित सदस्यों व विशेष आमंत्रित सदस्यों के नामों पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नाम फाइनल हो जाने के बाद केंद्रीय नेतृत्व की अनुमति से प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी व विशेष आमंत्रित सदस्यों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे। उम्मीद है अगले महीने यह काम हो जाएगा। इसके अलावा मोर्चों की कार्यकारिणी भी घोषित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें