प्रदेश में चौलाई (रामदाना) का सालाना उत्पादन 6268 मीट्रिक टन है। इसी तरह सेब का 57753 मीट्रिक टन, मशरूम का 13500 मीट्रिक टन, माल्टा व नींबू प्रजाति के फलों का 90922 मीट्रिक टन, हल्दी का 14181 मीट्रिक टन, आम का 154031, खुमानी का 28026, अदरक का 48467 मीट्रिक टन उत्पादन होता है। चमोली जिले में मत्स्य उत्पादन सबसे अधिक होता है। प्रदेेश में लगभग 50 मीट्रिक टन उत्पादन किया जाता है।
एक जिला एक उत्पाद’ के लिए प्रत्येक जिलों में उत्पादों की उत्पादकता के आधार पर कृषि उत्पादों का चयन किया गया है। उन उत्पादों को मार्केटिंग, पैकेजिंग, ब्रांडिंग, प्रोसेसिंग के लिए अवस्थापना विकास किया जाएगा। असंगठित क्षेत्र के खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को कुल परियोजना लागत कर 35 प्रतिशत या अधिकतम 10 लाख की सहायता किया जाएगा।
- सुबोध उनियाल, कृषि एवं उद्यान मंत्री
जिला वार चयनित उत्पाद
जिला - चयनित उत्पाद
हरिद्वार - मशरूम
उत्तरकाशी - सेब आधारित जैली, जैम, चटनी, कैंड, जूस
देहरादून - बेकरी उत्पाद
नैनीताल - फलों का जूस व स्कवैश
पौड़ी - माल्टा व नींबू प्रजाति फल
पिथौरागढ़ - हल्दी
ऊधमसिंह नगर -आम
अल्मोड़ा - खुमानी आधारित जैम, चटनी, अचार
बागेश्वर - कीवी
टिहरी - अदरक
चमोली - मत्स्य
रुदप्रयाग - चौलाई (रामदाना)