फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण: नेपाल की कोरोना रिपोर्ट पर भारत में नहीं मिलेगा प्रवेश, सीमा पर ही होगी जांच

Thu, 29 Jul 2021 10:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़)

सार

बता दें कि बृहस्पतिवार से भारत-नेपाल सीमा पर झूलाघाट, धारचूला और जौलजीबी में स्वास्थ्य विभाग ने टीमें तैनात कर दी हैं।
विज्ञापन
भारत-नेपाल झूला पुल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के आधार पर अब भारत में प्रवेश नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग सीमा पर एंटीजन जांच के बाद ही नेपाल के लोगों को भारत में आने देगा। नेपाल से फर्जी रिपोर्ट लेकर भारत आने की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने ये निर्णय लिया है।

विज्ञापन


कोरोना की दूसरी लहर के बाद सीमा पर सामान्य लोगों की आवाजाही बंद है। अभी तक नेपाल के लोग कोविड निगेटिव रिपोर्ट के आधार पर ही भारत आ रहे थे। स्वास्थ्य विभाग को फर्जी रिपोर्ट के आधार पर लोगों के नेपाल से भारत आने की सूचना मिलने के बाद सीमा पर ही एंटीजन जांच कराने का निर्णय लिया गया है।

उत्तराखंड में कोरोना: 48 नए संक्रमित मिले, एक भी मरीज की मौत नहीं, 91 हजार से ज्यादा को लगी वैक्सीन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार से भारत-नेपाल सीमा, झूलाघाट, धारचूला और जौलजीबी में स्वास्थ्य विभाग ने टीमें तैनात कर दी हैं। मूनाकोट प्रभारी डॉ. सचिन प्रकाश ने बताया बृहस्पतिवार को 15 लोगों की एंटीजन जांच की गई। सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। पुल पर दो शिफ्ट में टीमें लगाई जा रही हैं। इसके बाद नेपाल से कोई भी व्यक्ति सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक भारत आ जा सकेगा। उसे पुल पर एंटीजन या आटीपीसीआर जांच करानी अनिवार्य होगी। 

इधर, नेपाल से प्रतिबंध हटने के बाद झूलाघाट के व्यापारियों में खुशी की लहर है। कई महीनों से ठप सीमावर्ती बाजार पहले की तरह गुलजार होंगे। पुल पर जांच करने वाली टीम में डॉ. कल्पित रौतेला, फार्मासिस्ट हरीश रावत, स्टाफ नर्स रितिका नाथ, वार्ड ब्वॉय राकेश गिरी, पर्यावरण मित्र किशन मौजूद रहे।

विज्ञापन

अब पूर्व की भांति ही नेपाल जाएंगे भारतीय नागरिक

नेपाल जाने वाले भारतीयों के लिए नेपाल प्रशासन जल्द कोविड नियमों में बदलाव करेगा, जिसके तहत नेपाल जाने वाले भारतीय नागरिक वैक्सीन प्रमाण पत्र दिखाकर नेपाल जा सकेंगे, लेकिन इसका लाभ फिलहाल बनबसा और आसपास के व्यापारी ही उठा सकेंगे। आम भारतीयों को नेपाल जाने के लिए अभी भी नेपाल पोर्टल पर पंजीकरण कराना जरूरी होगा।

नेपाल के कंचनपुर जिला प्रशासन भारतीय लोगों को नेपाल जाने के लिए कोराना की निगेटिव रिपोर्ट दिखाने की अनिवार्यता समाप्त करने जा रहा है। इसकी जगह नेपाल जाने के लिए भारतीयों को केवल वैक्सीन प्रमाण पत्र दिखाना होगा। नेपाल के कंचनपुर जिलाधिकारी (सीडीओ) उमा प्रसाद चतुर्वेदी के साथ दोनों देशों के व्यवसायियों की वार्ता में भारत नेपाल के बीच आवाजाही के सरलीकरण की बात रखी गई थी।

संभावना है कि इसी क्रम में नेपाल प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। उधर, भारतीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने उक्त सूचना को अधिकारिक नहीं बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह का कोई फरमान उन्हें नेपाल प्रशासन से नही मिला है। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि अभी भारतीयों के नेपाल जाने के लिए नेपाल पोर्टल पर पंजीकरण कराना और कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाना आवश्यक है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें