फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बिजली चोरी रोकने में UPCL तैनात करेगा पीआरडी के 16 जवान, विजिलेंस टीमों पर लगातार हो रहे थे हमले

Sat, 22 Nov 2025 11:36 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

बिजली चोरी रोकने में यूपीसीएल पीआरडी के16 जवान तैनात करेगा। विजिलेंस टीमों पर लगातार हमले की घटनाएं सामने आ रही थी। विजिलेंस टीमों के लिए गढ़वाल, कुमाऊं जोन को आठ-आठ जवान मिलेंगे।

विज्ञापन
electricity - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में बिजली चोरी रोकने के लिए कार्रवाई करने वाली यूपीसीएल की विजिलेंस के साथ अब पीआरडी जवान भी रहेंगे। यूपीसीएल मुख्यालय ने 16 पीआरडी जवानों को रखने की अनुमति दे दी है। इनमें से आठ जवान गढ़वाल और आठ जवान कुमाऊं जोन में रखे जाएंगे।

यूपीसीएल की विजिलेंस टीमों के लिए कहीं छापा मारने, बिजली चोरी पकड़ने के दौरान मारपीट की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। स्थानीय पुलिस की उपलब्धता में कई बार दिक्कतें आ रही थीं। कई मारपीट की घटनाओं में तो यूपीसीएल के इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में एक मई को हुई 123वीं बोर्ड बैठक में विस्तृत चर्चा हुई थीं।

 तीन-तीन पद दोनों जोन में महिला पीआरडी जवानों के लिए आरक्षित किए गए

विज्ञापन

बोर्ड के फैसले के मुताबिक, यूपीसीएल मुख्यालय ने गढ़वाल के लिए आठ और कुमाऊं के लिए आठ पीआरडी जवान भर्ती करने की अनुमति दे दी है। इनका सेवाकाल 11 माह का होगा। इसके बाद अधिशासी अभियंता विजिलेंस के नए प्रस्ताव के आधार पर अगले 11 माह के लिए तैनाती की जाएगी। इन आठ में से तीन-तीन पद दोनों जोन में महिला पीआरडी जवानों के लिए आरक्षित किए गए हैं। ताकि विजिलेंस कार्रवाई के दौरान महिलाओं की ओर से अभद्रता जैसी घटनाओं में उनका इस्तेमाल किया जा सके।

ये भी पढे़ं...Dehradun: दूसरे राज्यों से शादी कर उत्तराखंड आईं बेटियों को लाने होंगे कागज, जल्द शुरू होने जा रहा है एसआईआर

अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. आरजे मलिक की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, इन पीआरडी जवानों को विजिलेंस इकाइयों के इतर कहीं भी तैनात नहीं किया जा सकेगा। इनका किसी भी सूरत तबादला स्वीकार्य नहीं होगा। माना जा रहा है कि इससे विजिलेंस टीमों को कुछ मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें