फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कई इलाकों में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 4.0 रही तीव्रता

Fri, 19 Feb 2021 09:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : पीटीआई फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में शुक्रवार शाम चार बजकर 38 मिनट 32 सेकेंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। । रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता चार मापी गई। इसका केंद्र पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट में आठ किमी की गहराई में था।

विज्ञापन


पिथौरागढ़  के मुनस्यारी, मदकोट, बंगापानी और नाचनी क्षेत्र में तीव्र झटके महसूस किए गए। नाचनी में भूकंप महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। नाचनी के तल्ला भैंसकोट निवासी जगत दसौनी ने बताया कि भूकंप के समय स्लेट वाले कच्चे घरों की छतों और दीवारों से मिट्टी गिरती देखी गई। पांखू, डीडीहाट, धारचूला में भी भूकंप महसूस किया गया। प्रशासन के अनुसार पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में भूकंप महसूस नहीं किया गया।

 बागेश्वर में भी जिला मुख्यालय और कपकोट में भूकंप महसूस किया गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।  

विज्ञापन


भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड संवेदनशील
भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड संवेदनशील है। चमोली जिला भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जाता है। दिसंबर की पहली तारीख को भी सुबह उत्तराखंड के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें