प्रियंका ने बताया कि वह पूरे देश में ऑनलाइन माध्यम से पहाड़ की दाल और अन्य उत्पादों को भेज रही हैं। सोशल मीडिया से जब इस बात की जानकारी कैलिफोर्निया में रह रहे एक दोस्त को मिली तो उन्होंने उनसे उत्तराखंड का जखिया मंगाया। प्रियंका का कहना है कि अब उनकी योजना पहाड़ी उत्पादों को विदेशों में भेजने की है। इसके लिए वह कार्ययोजना तैयार कर रही हैं।
हर्बल टी के लिए अगस्त्यमुनि क्षेत्र के स्थानीय लोगों से संपर्क कर रही हैं प्रियंका
प्रियंका ने यह भी बताया कि रुद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनि क्षेत्र की हर्बल टी के लिए भी स्थानीय लोगों से संपर्क कर रही हैं। प्रियंका नेगी कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। अच्छा पैकेज होने के बावजूद उन्होंने नौकरी छोड़ अपना काम शुरू किया है।
उत्तरकाशी है असली गढ़
प्रियंका ने बताया कि उनका असली गढ़ उत्तरकाशी है। अधिकांश उत्पाद उत्तरकाशी से ही आते हैं। जिसमें हर्षिल की राजमा, यमुना घाटी का लाल चावल, पुरोला की गहथ शामिल है। प्रियंका ने कहा कि उत्तरकाशी में पलायन कम हुआ है। यहां गांवों में अब भी लोग खेती को महत्व दे रहे हैं।