फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: उत्तराखंड के डॉ. सुनील चमोली दुनिया के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों में शामिल

Fri, 19 Nov 2021 09:59 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी

सार

स्टैनफोर्ड विवि कैलिफोर्निया हर वर्ष दुनियाभर के वैज्ञानिकों की रैंकिंग जारी करता है। दुनियाभर के विश्वविद्यालयों का सर्वे कराने के बाद यह सूची जारी की जाती है।
विज्ञापन
असिस्टेंट प्रोफेसर डा. सुनील चमोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। अमेरिका के स्टैनफोर्ड विवि ने साल के दो फीसदी शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची जारी की है। इनमें जीबी पंत संस्थान के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में सेवारत असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुनील चमोली को दुनिया के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों में शुमार किया गया है।

विज्ञापन


हर वर्ष जारी होती है दुनियाभर के वैज्ञानिकों की रैंकिंग
स्टैनफोर्ड विवि कैलिफोर्निया हर वर्ष दुनियाभर के वैज्ञानिकों की रैंकिंग जारी करता है। दुनियाभर के विश्वविद्यालयों का सर्वे कराने के बाद यह सूची जारी की जाती है। सर्वे में वैज्ञानिकों के सबसे उल्लेखनीय शोध देखे जाते हैं। स्टैनफोर्ड विवि के साल 2021 की सूची में जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी के मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुनील चमोली को शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों में शामिल किया गया है। 

ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में दे रहे अहम योगदान
युवा वैज्ञानिक डॉ. चमोली ने बीटेक व एमटेक उत्तराखंड तकनीकी विवि और पीएचडी एनआईटी हमीरपुर से की है। टिहरी जिले के न्यूली गांव के मूल निवासी डॉ. चमोली 2018 से जीबी पंत संस्थान में सेवारत हैं। फ्यूड फ्लो, हीट एक्सचेंजर पर उन्होंने विशेष रूप से शोध कार्य किया है। वे थर्मल सिस्टम के साथ ही ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में अहम योगदान दे रहे हैं। उनके 50 से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं।
विज्ञापन


सीएम धामी भी कर चुके सम्मानित
उनके पिता एमआर चमोली बीएसएनएल से सेवानिवृत्त हैं। जबकि माता प्रेमा चमोली गृहणी हैं। शिक्षक दिवस पर उत्तराखंड तकनीकी विवि में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें सम्मानित किया था। डॉ. चमोली की उपलब्धि पर संस्थान के निदेशक प्रो. यशवीर सिंह, कुलसचिव डॉ. वीएन काला, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के एचओडी प्रो. आशुतोष गुप्ता ने खुशी जाहिर करते हुए इसे गौरव का क्षण बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें