फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर का जिलेवार आवंटन शुरू, अस्पताल-होटल समेत इन्हें होगी सप्लाई

Wed, 18 Mar 2026 09:38 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

नई व्यवस्था के तहत हर गैस एजेंसी को उसके पास उपलब्ध व्यावसायिक गैस कनेक्शनों की संख्या के अनुरूप सिलिंडरों का आवंटन किया जाएगा। इससे वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और आवश्यकतानुसार आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
विज्ञापन
कमर्शियल गैस सिलिंडर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडरों के वितरण के लिए एसओपी जारी होने के बाद तेल कंपनियों ने जिलेवार आवंटन शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन अब शासन की एसओपी के अनुसार गैस एजेंसियों के लिए सिलिंडर उपलब्ध करा रही हैं। अपर आयुक्त खाद्य पीएस पांगती के मुताबिक नई व्यवस्था के तहत हर गैस एजेंसी को उसके पास उपलब्ध व्यावसायिक गैस कनेक्शनों की संख्या के अनुरूप सिलिंडरों का आवंटन किया जाएगा। इससे वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और आवश्यकतानुसार आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
विज्ञापन


गैस संकट: व्यावसायिक सिलिंडरों की हुई कमी, हलवाइयों ने ढूंढा विकल्प, राजस्थान से देहरादून पहुंची डीजल भट्ठियां
विज्ञापन


राज्य में वर्तमान में 63,054 व्यावसायिक गैस कनेक्शन हैं, जिनकी आपूर्ति 311 गैस एजेंसियों के माध्यम से की जाती है। दो दिन पहले ही व्यावसायिक एलपीजी वितरण के लिए एसओपी जारी की गई है, जिसके तहत होटल, रेस्टोरेंट, होमस्टे, अस्पताल और फार्मास्युटिकल इकाइयों को उनकी दैनिक आवश्यकता के अनुसार गैस एजेंसियों की ओर से सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं, उन्होंने बताया कि राज्य में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें