स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को निशुल्क इलाज के साथ ही सभी प्रकार की दवाइयां भी मुफ्त दी जा रही हैं। इसके अलावा अस्पतालों में मधुमेह रोगियों को इंसुलिन इंजेक्शन भी मुफ्त में दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एचआईवी के प्रसार को रोकने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।
प्रदेश में लगभग 4800 लोग एचआईवी संक्रमित हैं। जिन्हें राज्य में स्थापित सात एआरटी केंद्रों में निशुल्क उपचार व परामर्श की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके अलावा प्रदेश में एक लाख लोगों का मोतियाबिंद का निशुल्क ऑपरेशन कर चश्मे भी वितरित किए जाएंगे।
इस मौके पर विधायक खजान दास, भाजपा नेता विनय गोयल, सचिव स्वास्थ्य डॉ. पंकज कुमार पांडेय, एनएचएम मिशन निदेशक सोनिका, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. तृप्ति बहुगुणा, एनएचएम निदेशक डॉ. सरोज नैथानी, राज्य आईईसी अधिकारी जेसी पांडे आदि मौजूद थे।