बता दें कि मनीष सिसोदिया गुरुवार को रुड़की पहुंचे। सिसोदिया सड़क मार्ग से आज सुबह करीब 10 बजे रुड़की स्थित नारसन बॉर्डर पर पहुंचे। मनीष सिसोदिया का नारसन बॉर्डर पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इसके बाद वह रुड़की के जीवनदीप आश्रम पहुंचे। यहां वह शतचंडी महायज्ञ में शामिल हुए और मां भगवती का आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, उपाध्यक्ष शारिक अफ़रोज़, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अमजद उस्मानी,आप नेता राजू विराटिया, प्रेम सिंह, जितेंद्र मलिक, शाहवकार चिश्ती, मंगलौर सभासद सरफ़राज़, संजय तिवारी, डॉ. नरेंद्र और सुनील सिंघल मौजूद रहे।
ट्वीट में लिखा था कि कल उत्तराखंड आ रहा हूं
सिसोदिया ने बुधवार को ट्वीट कर ये जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट में लिखा था कि कल उत्तराखंड आ रहा हूं। रुड़की के जीवनदीप आश्रम में चल रहे शतचंडी महायज्ञ में शामिल होकर मां भगवती की आराधना कर उनका आशीर्वाद लूंगा। मन में एक प्रश्न है जिस पर कल चर्चा भी करूंगा।
कल मिलते हैं उत्तराखंड में... जय मां भगवती। बता दें कि बीते दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी एक दिन के दौरे पर देहरादून आए थे।