फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: स्कूलों में घटती छात्र संख्या...एक सप्ताह में पूरी होनी थी जांच, एक महीने बाद भी अधूरी

Mon, 05 May 2025 01:43 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सरकारी स्कूलों में घटती संख्या को लेकर शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने चिंता जताई। शिक्षा मंत्री के निर्देश पर आठ अप्रैल को शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने विभागीय जांच समिति गठित करते हुए एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में घटती छात्र संख्या पर शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने जांच कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे, लेकिन मंत्री के निर्देश के एक महीने बाद भी जांच अधूरी है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या तेजी से घटती जा रही है। स्थिति यह है कि छात्र न होने से कुछ स्कूल बंद हो चुके हैं तो कई बंदी की कगार पर हैं।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने मामले में चिंता जताते हुए विभाग को प्रकरण की जांच के निर्देश दिए थे। शिक्षा मंत्री के निर्देश पर आठ अप्रैल को शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने विभागीय जांच समिति गठित करते हुए एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे।

समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक कुलदीप गैरोला की अध्यक्षता में गठित जांच समिति में मुख्य शिक्षा अधिकारी रुद्रप्रयाग प्रमेंद्र कुमार बिष्ट, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कमला बड़वाल, उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा जेपी काला, उत्तरकाशी जिले के जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शैलेंद्र अमोली, पौड़ी जिले के पाबौ ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी अमित चौहान और एससीईआरटी के सहायक निदेशक कृष्णानंद बिजल्वाण को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: भक्तों में उत्साह; 189212 श्रद्धालुओं ने किए अब तक दर्शन, अतिथि देवो भव: की परंपरा का आह्वान
विज्ञापन


शिक्षा महानिदेशक ने निर्देश दिया था कि समिति राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के साथ ही माध्यमिक विद्यालयों में घटती छात्र संख्या की जांच करेगी। समिति इसकी जांच करने के साथ ही इसकी वजह और छात्र संख्या बढ़ाने के लिए अपने सुझाव महानिदेशालय को देगी।

 

स्कूलों में घटती छात्र संख्या के मामले में शिक्षक, अधिकारियों और जनता से जानकारी ली जा रही है। जांच पूरी होने में अभी कुछ और समय लगेगा। -कुलदीप गैरोला, अपर राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें