उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव पहुंचेंगे। वह यहां भतीजी की शादी में शामिल होने पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह फरवरी को भतीजी की शादी में शामिल होंगे। इसके साथ ही वह गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय विथ्याणी परिसर में 100 फीट ऊंचे तिरंगे का उद्घाटन भी करेंगे।