फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सीएम बोले, गैरसैंण बजट सत्र में तैयार होगा विकास का रोडमैप, जनता से भी मांगे सुझाव

Wed, 20 Jan 2021 10:40 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में होने वाले बजट सत्र में प्रदेश के विकास का रोडमैप तैयार होगा। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी को इस ढंग से विकसित किया जा रहा है कि वह और खूबसूरत और आकर्षक हो।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ग्रीष्मकालीन राजधानी के समुचित विकास की बात कही। उन्होंने कहा कि गैरसैंण में जब विधानसभा का सत्र होता है तो दूरस्थ क्षेत्रों की समस्याएं सामने आती हैं।

दूरदराज के लोग देहरादून में कम ही आ पाते हैं। गैरसैंण में उन्हें अपनी बात रखने का मौका मिल जाता है। इससे जमीनी सच्चाई भी सामने आती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्र के दौरान सरकार प्रदेश के विकास का रोडमैप तैयार करेगी।
विज्ञापन


चुनावी बजट में होंगी लोकलुभावन घोषणाएं
माना जा रहा है कि गैरसैंण में प्रदेश सरकार जो बजट पेश करने जा रही है वह पूरी तरह से चुनावी होगा और उसमें कई लोकलुभावन घोषणाएं भी होंगी। इस लिहाज से गैरसैंण के विधानसभा सत्र के खास मायने हैं। इसके जरिये मुख्यमंत्री अपने गैरसैंण के एजेंडे को आगे बढ़ाएंगे।

सर्वे के नतीजे गैरसैंण पर फैसलों के पक्ष में
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, पिछले करीब चार साल के दौरान प्रदेश सरकार के गैरसैंण पर लिए गए निर्णयों के बारे में कराए गए एक सर्वे के नतीजे सरकार को उत्साहित करने वाले हैं। पहाड़ और मैदान दोनों ही स्थानों पर जनराय गैरसैंण के विकास को लेकर लिए गए फैसलों के पक्ष में बताई जा रही है। 

बजट में शामिल होंगे जनता के अहम सुझाव: सीएम
मुख्यमंत्री ने समाज के प्रबुद्ध लोगों एवं युवाओं, महिलाओं से पुन: सुझाव देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 20 जनवरी तक ‘आपका बजट आपके सुझाव’ के तहत वे अपने अमूल्य सुझाव जरूर दें। जनता के अहम सुझावों को ध्यान में रखकर बजट तैयार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बजट में समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा जाएगा। कोई भी व्यक्ति राजकोषीय नियोजन एवं संसाधन निदेशालय की वेबासाइट http://budget-uk-gov-in/feedback  एवं मोबाइल एप Uttarakhand Budget पर अपना सुझाव दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें