फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कांवड यात्रा पर बोले सीएम धामी, कहा- लोगों का जीवन हमारे लिए सर्वोपरि

Mon, 12 Jul 2021 12:03 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री ने यह बात नई दिल्ली प्रवास के दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रा को लेकर कहा कि बात आस्था की है, लेकिन लोगों की जिंदगी भी दांव पर है। भगवान को भी यह अच्छा नहीं लगेगा यदि लोग कांवड़ यात्रा के कारण कोविड से अपनी जान गंवाते हैं। 

विज्ञापन


कांवड़ यात्रा के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 30 जून की कैबिनेट की बैठक में फैसला किया था कि इस साल कांवड़ यात्रा नहीं होगी। कांवड़ यात्रा आस्था से जुड़ी है। फिर भी हम सोच रहे हैं कि अगर कोई गुंजाइश है तो उस बारे में हम उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, लेकिन लोगों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि हम सिर्फ मेजबान राज्य हैं। 15 दिनों में तीन करोड़ से अधिक कांवड़िये राज्य का दौरा करते हैं।  बात आस्था की है, लेकिन लोगों की जिंदगी भी दांव पर है। लोगों का जीवन बचाना हमारी पहली प्राथमिकता है। किसी भी कीमत पर लोगों को जान का खतरा न हो, किसी की भी जान न जाए। जान बहुत कीमती है और हम किसी भी जान को खतरा नहीं होने देंगे। अगर कांवड़ यात्रा के कारण लोग कोविड से अपनी जान गंवाते हैं तो भगवान को अच्छा नहीं लगेगा।

विज्ञापन

केंद्र के सामने रखीं राज्य में हवाई सेवा के विस्तार की योजनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड में हवाई सेवाओं के विस्तार की योजनाओं पर चर्चा की। सीएम ने आग्रह किया कि पूर्व में जिन हवाई सेवाओं के लिए केंद्र से सैद्धांतिक सहमति दी गई थी। उन्हें क्रियान्वित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। 

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ स्थित हवाई पट्टी को हवाई सेवाओं की दृष्टि से अधिक व्यावहारिक बनाने के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से सर्वे कराया जाए। क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत पिथौरागढ़ से हवाई सेवा के लिए की गई निविदा प्रक्रिया के बाद हवाई सेवा के सुचारु संचालन के लिए प्राधिकरण को निर्देश दिए जाएं।   
विज्ञापन

चुनाव जीतना ही नहीं, विकास मुख्य एजेंडा

सीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रा मामले में उत्तराखंड की भूमिका मेजबान राज्य के रूप में है। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूसरे राज्यों से आते हैं। जरूरत पड़ने पर वह मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे।

दिल्ली के सीएम द्वारा उत्तराखंड में 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषण के बारे में पूछे जाने पर धामी ने कहा कि केजरीवाल का एजेंडा केवल चुनाव जीतना है। राज्य में हम सस्ती बिजली दे रहे हैं। ज्यादातर जगहों पर चौबीसों घंटे बिजली उपलब्ध है। भाजपा का एजेंडा केवल चुनाव जीतना नहीं, हमारा मुख्य एजेंडा राज्य का विकास है।

शीर्ष नेतृत्व से चुनावी रणनीति पर चर्चा
शुक्रवार रात दिल्ली पहुंचे धामी ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष से अलग-अलग मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने तीनों नेताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। रविवार को उन्होंने नए रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें