उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार हिमालयी राज्यों के लिए एक विशेष विकास योजना पर काम कर रही है। प्रदेश सरकार भी राज्य में विकास की ओर अग्रसर है। कहा कि पीएम मोदी ने उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों से अपने यात्रा बजट के पांच प्रतिशत से लोकल प्रोडक्ट खरीदने की अपील की थी। हमारा प्रयास है कि हम पर्यटकों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवा सकें।