वसंत विहार थानाध्यक्ष होशियार सिंह ने बताया कि चंद्रपाल सिंह ने अपने नौकर के खिलाफ चोरी की शिकायत की। बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का घर बनवाने के लिए पैसे रखे थे, जिसे उनका नौकर चोरी कर भाग गया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बेटी का घर बनाने के लिए रखी नकदी को कारोबारी का नौकर लेकर फरार हो गया। कारोबारी ने दो लाख रुपये चोरी की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने कारोबारी के नौकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वसंत विहार थानाध्यक्ष होशियार सिंह ने बताया कि चंद्रपाल सिंह निवासी साईंलोक फेज-2 गढ़वाली कॉलोनी मूल रूप से सहारनपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
उनका बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबार है। सोमवार को उन्होंने अपने नौकर के खिलाफ चोरी की शिकायत की। वह देहरादून में वसंत विहार क्षेत्र में किराये पर अकेले रहते हैं। दून में ही वे बेटी के लिए घर बनवा रहे हैं। हाल ही उन्होंने घर के काम करने के लिए नौकर रखा था।
आरोप है कि सोमवार सुबह साढ़े छह बजे नौकर नीरज उर्फ सत्या निवासी राधानगर भागलपुर बिहार घर से दो लाख रुपये चोरी कर भाग गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपी के कुछ रिश्तेदारों से भी बात की गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।