फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: प्रदेश में आज से खुले स्कूल, स्कूलों में एसओपी का कड़ाई से किया जा रहा पालन 

Mon, 07 Feb 2022 11:01 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

शिक्षा महानिदेशक के मुताबिक कक्षा एक से नौवीं तक के समस्त शिक्षा बोर्डों के शिक्षण संस्थानों को भौतिक रूप से खोलने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
कक्षाओं में किया जा रहा कोविड नियमों का पालन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में आज से कक्षा एक से नौवीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल खुल गए हैं। स्कूल भौतिक रूप से खुलने के साथ ही ऑनलाइन माध्यम से भी पढ़ाई हो रही है। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि विभाग की ओर से स्कूल खोलने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


शिक्षा महानिदेशक के मुताबिक कक्षा एक से नौवीं तक के समस्त शिक्षा बोर्डों के शिक्षण संस्थानों को भौतिक रूप से खोलने की अनुमति दी गई है। जबकि कक्षा 10 से 12वीं तक के स्कूल पहले से खुल चुके हैं। शिक्षा महानिदेशक के मुताबिक स्कूलों को खोले जाने से पहले उन्हें सैनिटाइज किया गया।

उत्तराखंड: 24 घंटे में कोरोना के 585 नए केस, संक्रमण में गिरावट से राजनीतिक दलों को मिली बड़ी राहत
विज्ञापन

समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करवाते हुए भौतिक रूप से शिक्षण कार्य सुनिश्चित करवाने के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। जबकि समस्त खंड शिक्षा अधिकारी व उप शिक्षा अधिकारी व्यक्तिगत रूप से यह तय करेंगे कि विकासखंड के सभी छात्र-छात्राओं को ऑफलाइन और ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा मिल सके। इसके लिए वह हर दिन स्कूलों की मॉनिटरिंग करेंगे। वह रैंडम आधार पर ऑफलाइन और ऑनलाइन रूप से पढ़ रहे छात्रों से बातचीत भी करेंगे।

स्कूलों में तैयारी पूरी, बच्चे भी स्कूल जाने के लिए तैयार
स्कूल जाने की बात सुनकर बच्चे भी उत्साहित दिखे। हालांकि परिजन इस बारे में अभी थोड़ा संशय में हैं। दो दिन पहले शिक्षा विभाग सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने आदेश जारी किए थे कि बच्चों के लिए भौतिक रूप से स्कूलों का संचालन किया जाए। साथ ही ऑनलाइन कक्षाओं का सिलसिला भी जारी रहेगा।

स्कूल के मुख्य गेट पर सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था करने के साथ स्कूल में प्रवेश के लिए मास्क लगाना अनिवार्य है। राजपुर रोड स्थित जीजीआईसी की प्रधानाचार्य प्रेमलता बौड़ाई ने कहा कि शासन की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत स्कूल का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन


शासन की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत ही स्कूलों का संचालन करने के लिए स्कूल प्रबंधन को निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही स्कूलों में सुरक्षा के तमाम इंतजाम सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई के साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रहेगी। आने वाले दिनों में बोर्ड परीक्षा होनी है तो इससे बच्चों को फायदा मिलेगा। 
-डॉ. मुकुल कुमार सती, मुख्य शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें